India News : यदि आप भी अपनी करियर की शुरुआत शिक्षा क्षेत्र से करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। झारखंड राज्य में B.ED, M.ED और BPD पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 15 फरवरी से शुरू हो गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इसके साथ ही 20 अप्रैल को इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में चयनित छात्रों का दाखिला किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, क्योंकि झारखंड के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के लिए 85% सीटें आरक्षित रहेंगी। इसका मतलब है कि स्थानीय छात्रों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। जेसीईसीईबी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा केंद्र रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, पलामू और अन्य जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।

इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती होगी। उम्मीदवारों के चयन का आधार मेघा सूची होगी, जिसे परीक्षा के परिणाम के बाद तैयार किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये,
  • पिछड़ा वर्ग के लिए 750 रुपये,
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है।

यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो शैक्षणिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को इस महत्वपूर्ण तारीख को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करना होगा।

Share.
Exit mobile version