Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आदित्यपुर में BJP नेता के घर गोलियों की बौछार, CCTV में कैद हमलावर
Jharkhand

आदित्यपुर में BJP नेता के घर गोलियों की बौछार, CCTV में कैद हमलावर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Adityapur news : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। सालडीह बस्ती स्थित आशियाना के पास भाजपा नेता सपन दास के घर को निशाना बनाते हुए सुबह करीब 6:55 बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी दो बदमाश घर के पास पहुंचे और खिड़की की ओर निशाना बनाते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि गोलियां खिड़की के लोहे के ग्रिल में जा फंसीं, जिससे घर के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और घर में किराये पर रह रहे लोगों ने तत्काल सपन दास को सूचना दी।

सूचना मिलने पर जब सपन दास बाहर निकले, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें दो युवक फायरिंग करते और फिर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर इंतजार करता दिख रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य हमलावर की पहचान राजू उर्फ टकला और उसके सहयोगी चंदन के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी स्थानीय ही हैं। वारदात के दौरान अपराधी गाली-गलौज करते हुए फिल्मी अंदाज में भाग निकले, जिससे लोगों में और ज्यादा भय व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के एंगल से भी जांच कर रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मौके पर केवल ‘टाइगर मोबाइल’ के जवान पहुंचे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व पार्षद नील पदम विश्वास ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले 4 अप्रैल को भी इसी इलाके में मारपीट और फायरिंग की कोशिश की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने खोखा बरामद किया था। महज तीन दिनों के भीतर दोबारा हुई इस वारदात ने आदित्यपुर पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में एम्बुलेंस व्यवस्था की खुली पोल, घायल युवक मदद के लिए करता रहा इंतजार

June 12, 2026

लोहरदगा में एम्बुलेंस व्यवस्था की खुली पोल, घायल युवक मदद के लिए करता रहा इंतजार

June 12, 2026

लोहरदगा में एम्बुलेंस व्यवस्था की खुली पोल, घायल युवक मदद के लिए करता रहा इंतजार

June 12, 2026

RECENT ADDA.

हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? ये गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है

June 13, 2026

माहवारी में लंबे समय तक टैम्पोन के इस्तेमाल से बचें, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

June 13, 2026

नेपाल में दर्दनाक बस हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 की मौ’त

June 12, 2026

लोहरदगा में एम्बुलेंस व्यवस्था की खुली पोल, घायल युवक मदद के लिए करता रहा इंतजार

June 12, 2026

लोहरदगा में एम्बुलेंस व्यवस्था की खुली पोल, घायल युवक मदद के लिए करता रहा इंतजार

June 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.