India News: भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की कार्रवाई को सख्ती से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से जमीन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और स्थायी हिस्सा है।

चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 89 स्थानों के नए नामों की सूची जारी की है। यह उसकी पांचवीं सूची है, जो 2017 से जारी प्रयासों का हिस्सा है। इन प्रयासों को चीन द्वारा अपनी क्षेत्रीय दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत ने हमेशा इस तरह की हरकतों का विरोध किया है और स्पष्ट किया है कि नाम बदलने या मानचित्रों में फेरबदल से क्षेत्रीय सच्चाई नहीं बदलती। भारत का कहना है कि इस प्रकार के कदम न तो कानूनी प्रभाव रखते हैं और न ही इनसे किसी प्रकार का भौगोलिक या राजनीतिक बदलाव संभव है।

Share.
Exit mobile version