Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»21 लाख खर्च कर लिए सबसे बड़े होंठ! बुल्गारिया की इस महिला की कहानी हैरान कर देगी
Adda More..

21 लाख खर्च कर लिए सबसे बड़े होंठ! बुल्गारिया की इस महिला की कहानी हैरान कर देगी

बुल्गारिया की एंड्रिया इवानोवा, जो एक समय प्राकृतिक सुंदरता की मिसाल थीं, आज अपने अतिवादी कॉस्मेटिक बदलावों के कारण सुर्खियों में हैं। बड़ी होंठों की चाह में उन्होंने अब तक लगभग 21 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर ‘Biggest Lips Woman’ के नाम से मशहूर हो गई हैं।
By Samsul HaqueJuly 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: खूबसूरती को निखारने की चाह में अक्सर लोग कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। कई बार यह जुनून इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति खुद की असल पहचान ही खो बैठता है। ऐसा ही एक वाकया बुल्गारिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा के साथ हुआ। एक समय पर नेचुरल ब्यूटी का प्रतीक मानी जाने वाली एंड्रिया ने खुद को इस हद तक बदल डाला है कि अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।

वे आज ‘दुनिया की सबसे बड़े होंठों वाली महिला’ के नाम से जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। एंड्रिया ने अपने होंठों को बार-बार फिलर से भरवाकर उन्हें इतना बड़ा बना लिया है कि कई डॉक्टर अब उनका इलाज करने से भी मना कर चुके हैं। इस प्रोसेस को पूरा करने में उन्होंने अब तक करीब 20,000 पाउंड यानी लगभग 21 लाख रुपये खर्च किए हैं। वे पिछले कई वर्षों से हर महीने कम से कम एक बार यह दर्दनाक प्रक्रिया दोहराती हैं।

हालांकि, एंड्रिया इससे संतुष्ट नजर आती हैं। उनका कहना है कि उन्हें बड़ी चीजें पसंद हैं जैसे बड़े होंठ, भारी मेकअप और फिलर्स से भरा चेहरा। उन्होंने खुद को ‘अल्टीमेट बार्बी डॉल’ जैसा लुक देने की चाह में कई और कॉस्मेटिक बदलाव भी करवाए हैं। उन्होंने ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन करवा कर 600सीसी के सिलिकॉन इम्प्लांट्स भी लगवाए हैं, साथ ही उन्होंने अपनी जॉलाइन, ठोड़ी और गालों में भी हयालूरोनिक एसिड के इंजेक्शन लिए हैं। इसके अलावा अपने बालों और आइब्रो को ब्लीच करवा कर ब्लोंड रंग में रंगवा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एंड्रिया की अच्छी खासी फॉलोइंग है। उनके करीब 38,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, और वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं।

हालांकि उनके परिवार को उनका यह लुक पसंद नहीं है। उनके माता-पिता और दादा-दादी मानते हैं कि वे अब डरावनी लगती हैं और बार-बार उन्हें इस बारे में टोकते रहते हैं। मगर एंड्रिया पर इन बातों का कोई असर नहीं होता। उनका कहना है कि वह अपने शरीर के साथ क्या करेंगी, यह उनका निजी फैसला है। उनके दोस्त भी उनके बदले हुए लुक को स्वीकार कर चुके हैं और उनके साथ सहज महसूस करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.