अपनी भाषा चुनेें :
Bokaro News : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय भवन सह कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को वरिय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। यहां वरीय महाप्रबंधक ने कहे कि पुस्तकालय में अधिक से अधिक बच्चे आकर पढ़े और लाभ उठाएं इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही साथ ही कार्यालय में नशेड़ी एवं असामाजिक लोगों को नहीं आने देने का भी अपील किया। इससे पढ़ाई प्रभावित होगी । उन्होंने डीवीसी की ओर से हर सम्भव मदद करने का भी भरोसा दिए। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, सीएसआर प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, कोलेश्वर रविदास, तिलेश्वर राम,राजू राम, विजय राम, राजकुमार राम, गोविंद राम,रामप्रसाद राम सहित कई लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

