अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bollywood News: अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल (PA) असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और उनके पर्सनल अकाउंट्स पैसे हड़प लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश शेट्टी ने इन दोनों खातों से 76,90,892 रुपये की धोखाधड़ी की है। वेदिका प्रकाश शेट्टी आलिया भट्ट की करीबी टीम का हिस्सा थीं और पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं। इसी पोजिशन का फायदा उठाकर उन्होंने कथित रूप से पैसों की हेराफेरी की। मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
मामला जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है और शुरुआती जांच के बाद वेदिका शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि वे लंबे समय से इस फ्रॉड को अंजाम दे रही थीं। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि पैसे किस तरह और कब-कब निकाले गए। हालांकि अब तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस बैनर की पहली फिल्म थी ‘डार्लिंग्स‘ जिसे शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ को-प्रोड्यूस किया गया था। फिल्म में आलिया के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह ने काम किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस वक्त आलिया भट्ट अपनी अगली बड़ी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।

