Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त; राहत कार्य जारी, हेल्पलाइन नंबर जारी
India

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त; राहत कार्य जारी, हेल्पलाइन नंबर जारी

एयर इंडिया विमान दुर्घटना: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार, राहत कार्य जारी
By Samsul HaqueJune 12, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बड़ा हवाई हादसा हुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहर 1:38 बजे रवाना हुए बोइंग 787-8 विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। हादसे में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयरलाइन ने प्रभावित परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। घटनास्थल पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तैनात है और प्रभावितों को ज़रूरी मदद दी जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइन जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है और जैसे ही सत्यापित जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

PM मोदी ने एयर इंडिया हादसे पर उड्डयन मंत्री और अमित शाह से की बातचीत

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने दोनों मंत्रियों को अहमदाबाद जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि हम उच्चतम अलर्ट पर हैं और बचाव दल तैनात किए जा चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात कर केंद्र से हर मदद का भरोसा दिया। DGCA के अनुसार, विमान में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे।

भाजपा ने जताया दुख, नड्डा ने बचाव और राहत कार्यों की ली जानकारी

इस हादसे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल से फोन पर बातचीत कर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली और घायलों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही।

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी या बर्ड हिट की आशंका पर जांच की जा रही है।

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब देश में विमानन सुरक्षा को लेकर सतर्कता पहले से ही बढ़ी हुई है। हादसे से देशभर में चिंता की लहर दौड़ गई है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और एयर इंडिया की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.