Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
Home | Jharkhand | गढ़वा में ACB टीम ने जाल बिछाकर मनरेगा BPO को रिश्वत लेते दबोचा
Jharkhand

गढ़वा में ACB टीम ने जाल बिछाकर मनरेगा BPO को रिश्वत लेते दबोचा

By Samsul HaqueMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: गढ़वा जिले के में ACB ( एंटी करप्शन ब्यूरो ) टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। रमना प्रखंड के मनरेगा BPO प्रभु कुमार को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पलामू प्रमंडलीय ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB टीम ने BPO को गिरफ्तार करने के बाद मेदनीनगर पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला तब सामने आया जब रमना के हरदाकला निवासी शिव शंकर राम ने शिकायत की। शिव शंकर की मां जितनी देवी के नाम से डोभा निर्माण कार्य योजना मिली थी। BPO प्रभु कुमार ने योजना चालू करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आवेदक ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत पलामू ACB कार्यालय में की।

शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की और इसे सही पाया। इसके बाद, कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई और आवेदक को 12 हजार रुपये रिश्वत देकर ACB टीम के साथ रमना प्रखंड कार्यालय भेजा गया। जैसे ही BPO प्रभु कुमार ने रिश्वत के पैसे स्वीकार किए, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रभु कुमार गढ़वा जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के गाड़िया गांव का रहने वाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
एसीबी जाल एसीबी टीम कार्रवाई एसीबी भ्रष्टाचार गढ़वा एसीबी कार्रवाई गढ़वा भ्रष्टाचार गढ़वा रिश्वत गिरफ्तारी प्रभु कुमार रिश्वत मनरेगा कार्य रिश्वत मनरेगा बीपीओ गिरफ्तार रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

रथ यात्रा के उल्लास में डूबा रांची, रातू, पिठौरिया और जगन्नाथपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब

July 16, 2026

हैदराबाद में हिंदू छात्र से ‘कलमा’ और ‘फातिहा’ पढ़वाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

July 16, 2026

चतरा एसपी ने उत्कृष्ट कार्य पर चार पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

July 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.