Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार चुनाव से पहले JDU में बड़ा फेरबदल, कई विधायकों का कटेगा टिकट
Bihar

बिहार चुनाव से पहले JDU में बड़ा फेरबदल, कई विधायकों का कटेगा टिकट

बिहार चुनाव से पहले JDU ने तैयारी तेज कर दी है। नीतीश कुमार ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन विधायकों की छवि खराब है या रिपोर्ट नकारात्मक है, उनका टिकट काटा जाएगा। पार्टी इस बार नए चेहरों को मौका देने की योजना बना रही है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले अभी न हुआ हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू (JDU) ने तैयारियों को तेज कर दिया है। सीएम नीतीश ने इस बार साफ कर दिया है कि जिन विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं है, जनता के बीच जिनकी छवि खराब हो चुकी है या जिन्होंने काम नहीं किया है, उनका टिकट काट दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने इसके लिए एक योजना भी तैयार की है। पार्टी के भीतर विधायकों और संभावित उम्मीदवारों का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें उनकी जमीनी ताकत, जनता के बीच पकड़ और उनके काम की समीक्षा की जा रही है। अगर रिपोर्ट नकारात्मक आई तो उनकी आगे की राह मुश्किल हो सकती है और उनका पत्ता साफ होना तय है।

बताया जा रहा है कि 2020 के चुनाव में टिकट वितरण के दौरान एक बड़े और प्रभावशाली नेता ने हस्तक्षेप किया था। इसके चलते कई गलत उम्मीदवारों का चयन हो गया और पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। नीतीश कुमार इस बार वैसी गलती नहीं दोहराना चाहते। पार्टी मानती है कि गलत टिकट बंटवारे के कारण कई सीटें हाथ से निकल गई थीं। यही वजह है कि अब हर सीट पर स्क्रीनिंग की जा रही है और नए चेहरों को भी मौका देने की तैयारी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) ने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से केवल 43 ही जीत पाए। बाद में बसपा से जमा खान और लोजपा से राजकुमार सिंह पार्टी में शामिल हुए, जिससे संख्या बढ़कर 45 हो गई। इसके बावजूद, पार्टी को 2015 की तुलना में 28 सीटों का नुकसान और करीब डेढ़ फीसदी वोट शेयर की गिरावट झेलनी पड़ी थी।

पार्टी का मानना है कि अगर समय पर सही उम्मीदवार चुने गए होते तो यह नुकसान टल सकता था। नीतीश कुमार अब व्यक्तिगत तौर पर टिकट वितरण प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इस बार पूरी तरह जांच-पड़ताल कर ही उम्मीदवार तय हों। यही वजह है कि जिन नेताओं की कार्यशैली और छवि पर सवाल उठे हैं, उनके लिए टिकट पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

चुनावी समीकरणों को देखते हुए जेडीयू (JDU) इस बार नए चेहरों पर भरोसा जता सकती है। नीतीश कुमार की रणनीति साफ है—केवल वही मैदान में उतरेंगे जिन पर जनता भरोसा करती है और जिनकी छवि साफ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.