Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में शूटिंग के बहाने घर से निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता
Jharkhand

जमशेदपुर में शूटिंग के बहाने घर से निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news :  सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के लिए जा रही है, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती के मोबाइल के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार लापता युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज की इंटर की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ वह सोनारी के कागलनगर स्थित जेएमएफ म्यूजिक कंपनी में शूटिंग से जुड़े काम भी करती थी। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे वह घर से यह कहकर निकली थी कि उसे शूटिंग के लिए जाना है और वह जल्द ही लौट आएगी। परिवार के लोगों को लगा कि वह पहले भी शूटिंग के लिए जाती रही है, इसलिए वे निश्चिंत रहे। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिजन उस म्यूजिक कंपनी में भी पहुंचे जहां युवती काम करती थी। वहां से उन्हें बताया गया कि फिलहाल कोई शूटिंग नहीं चल रही है और युवती के वहां आने की भी कोई जानकारी नहीं है। यह सुनकर परिजन और अधिक परेशान हो गए।

बताया जा रहा है कि युवती ने एक मार्च को अपनी मां के मोबाइल फोन पर कॉल किया था। फोन पर उसने इतना ही कहा था कि वह होली से पहले घर लौट आएगी, लेकिन बातचीत ज्यादा देर तक नहीं हो पाई और कॉल अचानक कट गया। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

परिवार वालों के मुताबिक युवती के पास तीन मोबाइल फोन थे। इनमें से दो मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ आ रहे हैं, जबकि एक फोन चालू है, लेकिन उस पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस स्थिति से परिवार के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

सोनारी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल नंबरों की लोकेशन खंगालने के साथ-साथ युवती के संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि जल्द से जल्द युवती का पता लगाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

देश की नींव रखने वाले ‘हाथों’ को सलाम, 15 घंटे की गुलामी से 8 घंटे के अधिकार तक की गाथा

May 1, 2026

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

RECENT ADDA.

देश की नींव रखने वाले ‘हाथों’ को सलाम, 15 घंटे की गुलामी से 8 घंटे के अधिकार तक की गाथा

May 1, 2026

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.