अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर: मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात विक्षिप्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या JH08E-2504 पर सवार दो युवक गुमला से चैनपुर की ओर आ रहे थे। बाइक चालक की पहचान राकेश टोप्पो (पिता प्रकाश टोप्पो, निवासी जयपुर जंगई) और पीछे बैठे युवक की पहचान सीताराम चिक बड़ाइक (पिता महरंग चिक बड़ाइक, निवासी जारी जरडा) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अचानक महिला सड़क पर आ गई, जिससे बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला सहित बाइक सवार दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चैनपुर पहुंचाया।
CHO ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, बाइक सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

