Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गम्हरिया में सनसनीखेज घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आ’त्मह’त्या
Jharkhand

गम्हरिया में सनसनीखेज घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आ’त्मह’त्या

By Samsul HaqueMay 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव फंदे से लटका मिला। मृतकों में टाटा स्टील में वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डोली देवी (35), बड़ी बेटी पूजा (13), और छोटी बेटी मंईयां (7) शामिल हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बीते गुरुवार को पूरा परिवार सामान्य रूप से देखा गया था। रात में परिवार के सदस्यों को घर के बाहर या अंदर नहीं देखा गया, और घर सुबह तक बंद पड़ा था। शुक्रवार की रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो चारों शव फंदे से लटके हुए पाए गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी के आधार पर, बीडीओ अभय द्विवेदी और सीओ कुमार अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला है कि कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था, और चार दिन पहले ही वह वापस लौटे थे। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और डिप्रेशन की स्थिति की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने जांच में यह भी जाना है कि परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव में था। शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आशंका है कि बीमारी और तनाव के चलते परिवार ने आत्महत्या का कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच और मामले की तह तक जाने के लिए जुटी हुई है। परिवार के इस दुखद निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.