अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। दोनों की उम्र 30 और 35 वर्ष है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दोनों को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत थी, जिसके चलते उन्होंने निजी लैब में अपनी जांच करवाई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि इन दोनों युवकों में से एक की हाल ही में केरल यात्रा की जानकारी मिली है। दोनों मरीजों के सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि रिपोर्ट की पुष्टि की जा सके। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उनके भी सैंपल लिए जाएंगे।
इस साल इंदौर में अब तक कोरोना के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। अप्रैल महीने में भी दो मरीज मिले थे- एक युवक और एक बुजुर्ग महिला। महिला को किडनी समेत अन्य गंभीर बीमारियां थीं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव केस भी इस साल पहले मिल चुका है।
हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी पॉजिटिव मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही केस कम हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। खासकर यात्रा से लौटने वालों और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण वाले लोगों को जांच करवानी चाहिए।

