Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»क्या आप भी चाय के साथ बिस्कुट खाते है? हो जाएं सावधान
Adda More..

क्या आप भी चाय के साथ बिस्कुट खाते है? हो जाएं सावधान

By Samsul HaqueMay 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Public Adda: चाय के साथ रोज़ाना रस्क या बिस्कुट खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। डाइटिशियनों के अनुसार, यह आदत पेट की चर्बी से लेकर दिल की बीमारियों तक का कारण बन सकती है।

बाजार में मिलने वाले अधिकतर रस्क और बिस्कुट में मैदा होता है, जो प्रोसेसिंग के दौरान अपने पोषक तत्व खो देता है और केवल खाली कैलोरी प्रदान करता है। इसके अलावा इनमें फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

रस्क में आमतौर पर ज्यादा चीनी और सस्ते तेल (जैसे पाम ऑयल) का इस्तेमाल होता है, जो शरीर में सूजन बढ़ाता है और वसा जमा करता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं होती हैं और धीरे-धीरे वजन भी बढ़ता है।

जानकारों का यह भी मानना है कि रस्क में मौजूद सैचुरेटेड फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है।

लोग अक्सर इसे हल्का नाश्ता मानकर नजरअंदाज करते हैं, जबकि यह आदत मेटाबॉलिज्म को धीमा करती है और वजन घटाने के प्रयासों को असफल बनाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि रस्क या बिस्कुट की जगह आप भुने हुए चने, मखाने, मूंग दाल चिल्ला या मल्टीग्रेन टोस्ट जैसे हेल्दी विकल्प चुनें। अगर कुछ मीठा खाने का मन हो, तो गुड़ और नट्स के लड्डू अच्छा विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वे फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं।

अगली बार जब आप चाय बनाएं, तो यह जरूर सोचें कि उसके साथ क्या खा रहे हैं। क्योंकि कभी-कभी चाय नहीं, बल्कि उसके साथ खाई जाने वाली चीज़ें सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.