Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»विधानसभा चुनाव को लेकर DC ने की बैठक, जानें क्या कहा..
Jharkhand

विधानसभा चुनाव को लेकर DC ने की बैठक, जानें क्या कहा..

By Samsul HaqueJune 21, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर DC राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में उप-निर्वाचन पदाधिकारी, जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार द्वारा प्राप्त गाइडलाइंस की जानकारी सभी पदाधिकारियों को दी गई।

DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि 25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एआरओ को इस संबंध में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। DC ने रांची जिलावासियों से हाउस टू हाउस सर्वे में जिला प्रशासन का सहायोग करने की भी अपील की।

DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.07.2024 को अहर्त्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 शुरु होगा। जो निम्न प्रकार है:-

  • मतदाता सूची प्रारुप का प्रकाशन – 25.07.2024 (गुरुवार)
  • दावा और आपत्ति दाखिल करने की तिथि – 25.07.2024 (गुरुवार) से 09.08.2024 (शुक्रवार)
  • विशेष अभियान तिथि – 25.07.2024 से 09.08.2024 तक हर शनिवार और रविवार
  • दावों और आपत्तियों का निपटारा – 19.08.2024 (सोमवार) तक
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन – 19.08.2024 (मंगलवार) को किया जायेगा।

DC द्वारा रिविजन पर फोकस करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एआरओ को राजनीतिक दलों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी आरओ/एआरओ राजनीतिक दलों के साथ सभ्य और अनुशासित व्यवहार रखें, स्वस्थ वातावरण में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्य को निष्पादित करायें। उन्होेंने सभी आरओ/एआरओ को लो टर्न आउट बूथ को टारगेट करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु योजना बनाने को कहा। शहरी क्षेत्र में बूथ रैशनलाइजेशन को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

DC द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एआरओ को #IAmVerifiedVoter अभियान का प्रचार करने का निदेश दिया गया ताकि चुनाव से पहले वोटर मतदाता सूची में अपना नाम देख आश्वस्त हो जाये और नहीं होने पर ससमय आवेदन दे सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने को लेकर विशेष सावधानी बरतें, पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही डिलीशन का कार्य करें।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अनुभवों को भी साझा किया।

इस खबर को भी पढ़ें :  भू-माफिया कमलेश के ठिकानों पर ED की रेड, जो कुछ मिला… चौंका गया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.