अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टोंगो के पास से दो पिकअप वाहन पकड़े, जिनमें 21 गोवंशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई सर्किल इंस्पेक्टर महेन्द्र करमाली और थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी के नेतृत्व में की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंगो मार्ग पर घेराबंदी की और टाटा योद्धा पिकअप (नंबर JH–01FE–9129 और JH–08J–0295) को रोका। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए गोवंशों को चैनपुर थाना परिसर लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गोवंशियों को सुरक्षित ग्रामीणों को जिम्मेनामा पर सौंपा जाएगा और फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी पर लगाम लगने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की है।

