अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों से कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 16 प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर हैं जबकि तीन हथियार तस्कर हैं। ये गिरफ्तारियां थौबल, बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में की गईं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास सात उग्रवादियों को पकड़ा गया। इनमें पीएलए के चार, केसीपी के दो और केवाईकेएल का एक कैडर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान लूरेम्बम मनोरंजन, चिंगंगबम संतोष, सोरम गुम्बा उर्फ तोनबा, नगसेपम मोमोन उर्फ लुहेनबा, लैफरकपम धनंजय सिंह, कोनसाम मनीचंद्र और लैश्रम रोजित के रूप में हुई है।
थौबल जिले में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सदस्य हुइड्रोम जीबन को लिलोंग नुंगेई इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता से जबरन वसूली करता था। वहीं खुंडोंगबम पृथ्वीराज उर्फ सथिबा को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया। बिष्णुपुर जिले के निंगथूकनांग वार्ड नंबर 3 से केसीपी (एमएफएल) के उग्रवादी सलाम करन सिंह उर्फ निंगथौलकपा को गिरफ्तार किया गया, जो सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को धमकाता था।
इंफाल ईस्ट जिले में प्रीपाक संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों – खंगेमबम अपुई उर्फ नोंगपोकनगनबा और मोइरांगथेम एलेक्स को कोइरेंगी कबुई खुल गेट के पास से दबोचा गया। साथ ही सगोलमांग थाना क्षेत्र के पुखाओ से तीन हथियार तस्करों को पकड़ा गया, जिनमें एक यूएनएलएफ (पांबेई) का सक्रिय सदस्य नाओरेम नाओचा उर्फ छिंगलाकपा है। इनके पास से इंसास राइफल, आठ कारतूस, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

