अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी और बताया कि यह मुठभेड़ एक विशेष सूचना के आधार पर शुरू की गई थी। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
13 मई को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया टीम को शोपियां के शोकल केलर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई और परिणामस्वरूप तीन आतंकवादी ढेर हो गए। हालांकि, मारे गए आतंकवादियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सेना इस पर काम कर रही है।
ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी, जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल सक्रिय हो गए थे और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मारे गए आतंकवादी पहलगाम हमले में शामिल थे या नहीं, इस पर सेना जानकारी जुटा रही है।

