अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: जयपुर में एक लावारिस खड़ी पिकअप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोहनपुरा पुलिया के पास कुल 2075 किलो विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने इसकी जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दे दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही। पिकअप मालिक या चालक का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है।
पिकअप मालिक और चालक की पुलिस कर रही तलाश, जांच जारी
डीओ एएसआई ने बस्सी थाने में इस विस्फोटक सामग्री की एफआईआर दर्ज कराई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है वह शुक्रवार रात गश्त पर थे। इस दौरान रात 2.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल का फोन आया। उसने बताया कि मोहनपुरा पुलिया के पास दोसा से जयपुर की तरफ आगरा रोड पर अंशिका चाय की दुकान के सामने एक लावारिस पिकअप खड़ी है। इसमें कुछ कार्टन रखे हैं जो संदिग्ध मालूम हो रहे हैं। गाड़ी का चालक भी नहीं है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। पिकअप की जांच की गई तो कार्टन पर ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव लिखा हुआ था। नीचे सफेद कट्टों में अमोनियम नाईट्रेट लिखा हुआ था।
गाड़ी में कुल 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टे मिले। 63 कार्टन पर शुद्ध वजन 25 किलो और 10 प्लास्टिक के कट्टों पर 50 किलो लिखा था। इनमें सफेद दाने नुमा पदार्थ था। चालक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिकअप नम्बर के आधार पर वाहन मालिक का पता ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा के रूप में सामने आया है। पिकअप मालिक से भी कोई सम्पर्क नहीं हुआ है। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इस पर क्रेन की सहायता से पिकअप को मौके से हटाया गया।

