Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»अररिया: सरेआम युवक की कनपटी में मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar

अररिया: सरेआम युवक की कनपटी में मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

By Samsul HaqueApril 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: अररिया जिले के अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फुलकाहा गांव निवासी दीपू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। उसकी लाश सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना फुलकाहा के पास की है, जहां सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दीपू की कनपटी पर गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता एक कपड़ा व्यवसायी हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और घर में कोहराम मच गया है।

परिजनों ने बताया कि दीपू मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। सुबह उसकी लाश मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फुलकाहा थाना प्रभारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों से जल्द ही आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.