Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»Jharkhand Weather News: तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ 4 मई तक बारिश होने की संभावना
Jharkhand

Jharkhand Weather News: तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ 4 मई तक बारिश होने की संभावना

Shamsul HaqBy Shamsul HaqApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अनेक जिलों में 4 मई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने यह भी बताया है कि 2 मई तक गरज के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में जहां तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग का मानना है कि यह बदलाव अस्थायी है और आने वाले दिनों में फिर से बादल और बारिश सक्रिय हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि मई के दूसरे सप्ताह में झारखंड में भीषण गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल सतर्क रहें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप देखने को मिली। रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 32.6 डिग्री, डालटेनगंज में 37.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जिससे दोपहर के समय गर्मी तेज महसूस हुई।

मौसम विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वज्रपात और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

Launching Press Ads
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
झारखंड में तेज हवा और वज्रपात झारखंड मौसम अलर्ट मई में झारखंड का तापमान येलो अलर्ट झारखंड रांची में बारिश की संभावना
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्देश जारी करे झारखंड सरकार : एस अली

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं : बाबूलाल मरांडी

November 8, 2025

16 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान, हाईकोर्ट ने दी राहत, परिवार में खुशी की लहर

November 8, 2025

JUST IN

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्देश जारी करे झारखंड सरकार : एस अली

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं : बाबूलाल मरांडी

November 8, 2025

16 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान, हाईकोर्ट ने दी राहत, परिवार में खुशी की लहर

November 8, 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस की तैयारी जोरों पर

November 8, 2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की घर वापसी

November 8, 2025
Today’s Horoscope
Launching Press Ads
© 2025 PublicAdda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.