Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली
India

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को 45 दिनों में जमीन देने का आदेश दिया है। इस फैसले से बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Ashish SinghBy Ashish SinghMay 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkota: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर एक्शन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सरकार ने प्रशासनिक आदेश जारी किया है कि सीमा के जिन हिस्सों में अभी तक बाड़ (फेंसिंग) नहीं लगी है, वहां का कार्य पूरा करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 45 दिनों के भीतर जमीन आवंटित कर दी जाए।

शाह की घोषणा और ‘संकल्प पत्र’ का वादा

यह फैसला सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस चुनावी वादे से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही सीमा सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में बंगाल-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह ‘सीलबंद’ करने का वादा किया था, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

बांग्लादेश की तीखी प्रतिक्रिया और तंज

सुवेंदु सरकार के इस कदम से पड़ोसी देश बांग्लादेश में हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “चुनावी भाषण देना और शासन चलाना अलग बात है। बांग्लादेश को कांटेदार तारों से डराया नहीं जा सकता।” कबीर ने यह भी स्पष्ट किया कि ढाका का कूटनीतिक संवाद केवल भारत की केंद्र सरकार से होता है, किसी राज्य सरकार से नहीं।

बॉर्डर पर हाई अलर्ट, बढ़ सकता है तनाव

सीमा पर बढ़ती सख्ती को देखते हुए बांग्लादेशी सुरक्षा बल भी अलर्ट मोड पर हैं। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बयान दिया है कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी तरह के ‘पुश-बैक’ को रोका जा सके। बांग्लादेश ने चेतावनी दी है कि यदि सीमा पर जबरन धकेलने की घटनाएं हुईं, तो वह चुप नहीं बैठेगा।

आने वाले दिनों में अवैध घुसपैठ और फेंसिंग का यह मुद्दा भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों के बीच एक बड़ी चुनौती बनकर उभर सकता है।

Read more: सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द: अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच, दोबारा होगा एग्जाम

May 12, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.