अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Hazaribagh: जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला आदेश संख्या 511/26 के तहत तत्काल प्रभाव से 39 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस व्यापक बदलाव में निरीक्षकों और अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नए आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुभाष सिंह को विष्णुगढ़ थाना और अमित खाखा को साइबर थाना की कमान दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। अनिल कुमार को बरही अंचल, सपन कुमार महथा को पेलावल अंचल, शाहिद रजा को बड़कागाँव अंचल तथा बिमल लकड़ा को दारू अंचल की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले के विभिन्न थानों में भी नई तैनाती की गई है। अजीत कुमार-01 को चरही थाना प्रभारी, राणा भानु प्रताप सिंह को केरेडारी, मृत्युंजय कुमार सिंह को दारू और नेमधारी रजक को कोर्रा थाना का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में सरोज सिंह चौधरी को कटकमदाग, मुकेश कुमार सिंह को मुफ्फसिल, इकबाल हुसैन को गिद्दी तथा पंकज कुमार को चौपारण थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। आशिष कुमार भगत को बरकट्ठा, अनुपम प्रकाश को कटकमसांडी और रवि रंजन को गोरहर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुमारी राधा रागनी को बरही महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त थानों और ओपी स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश कुमार रजक को बड़ा बाजार ओपी, प्रमोद कुमार राय को पेलावल ओपी, पंकज सिन्दुरियाँ को मुफ्फसिल थाना तथा विवेक कुमार को लोहसिंघना थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं एसआई रौशन वर्णवाल, कुन्दन कान्त बिमल और श्रवण कुमार को सदर थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। किरण कच्छप को सदर महिला थाना, सुरज चेल को विष्णुगढ़, नितीश कुमार सिंह को लोहसिंघना तथा खालिद ईकबाल को बरकट्ठा थाना भेजा गया है। बरही, पदमा ओपी और चौपारण थाना में भी नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही राजेश कुमार भोक्ता को बरही थाना और रामदास राम को हजारीबाग कोर्ट मालखाना का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस प्रशासन के इस व्यापक फेरबदल को जिले में बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

