अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma news : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में नए प्रधानाचार्य के रूप में कृष्ण कांत दुबे ने पदभार ग्रहण किया। वे सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर (जामताड़ा) से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। वर्तमान प्रधानाचार्य अजय पाठक ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपते हुए कार्यभार ग्रहण कराया। जानकारी के अनुसार अजय पाठक का स्थानांतरण हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ है।
उन्होंने यहां तीन वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रधानाचार्य कृष्ण कांत दुबे ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव लेमांशु कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नए प्रधानाचार्य शिक्षा के साथ कला, संस्कृति, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान नए प्रधानाचार्य ने विद्यालय के आचार्यों के साथ परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर अरुण कुमार, कृष्ण कांत कन्हैया, बृजेश आनंद, रूविता उपाध्याय, श्वेता कुमार, रिंकी सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

