Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो में प्रदूषण का खतरा: थर्मल प्लांट से नदी में बह रहा जहरीला पानी
Jharkhand

बोकारो में प्रदूषण का खतरा: थर्मल प्लांट से नदी में बह रहा जहरीला पानी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 2, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) की ताप बिजली घर बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) फिर से दामोदर नद को प्रदूषित करने लगा है। ताप बिजली घर से निकल रहा दूषित बहिस्राव, जो राख, छाई, तैलीय पदार्थों एवं हानिकारक रसायनिक पदार्थों से युक्त है; सीधे कोनार नदी और दामोदर नद के संगम स्थल के समीप गिर रहा है और दामोदर को प्रदूषित कर रहा है।
यहां जारी एक वक्तव्य में श्री राय ने कहा कि विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया में ताप बिजली घर से निकला यह दूषित बहिस्राव सीधे ऐश पौंड में भेजा जाता है ताकि यह नदी में न गिरे और ऐश पौंड से इसका निस्तार कर दिया जाए। आश्चर्यजनक है कि ऐश पौंड में जमा यह दूषित बहिस्राव ऐश पौंड से ही नदी में गिराया जा रहा है।
सरयू राय ने बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह बीटीपीएस प्रबंधन द्वारा ऐश पौंड में जाने वाले दूषित बहिस्राव के कोनार-दामोदर में गिराए जाने का चित्र भेजा है। वस्तुतः दूषित बहिस्राव को ऐश पौंड में ले जाने वाला पाईपलाइन एैश पौंड के ठीक पहले फट गया है, जिस कारण दूषित बहिस्राव ऐशपांड में जाने के बदले बाहर गिर रहा है और समीपवर्ती नाला के माध्यम से कोनार नदी में गिरकर दामोदर को प्रदूषित कर रहा है। यह पहली घटना नहीं, जब ऐसा हो रहा है। कभी इनका पाईप फट जाता है, कभी ऐशपॉंड की दीवार टूट जाती है। नतीजतन कोनार नदी और दामोदर नद इनकी लापरवाही के कारण प्रदूषित होते रहता है।
सरयू राय ने कहा कि उन्होंने दूषित बहिस्राव के कोनार-दामोदर में गिराए जाने का चित्र के अनेक चित्र बोकारो के उपायुक्त को भेजा है और आग्रह किया है कि जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष की शक्तियों का प्रयोग करते हुए दामोदर का प्रदूषण रोकें और बीटीपीएस प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई करें.
उन्होंने यह भी कहा कि बीटीपीएस प्रबंधन आदतन अपना दूषित बहिस्राव समय-समय पर दामोदर में गिरा दे रहा है क्योंकि बीटीपीएस के ऐश पौंड में जमा राख का नियमित निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यदि अभी ऐसी स्थिति है तो बरसात के समय क्या होगा, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। तब पावर प्लांट से निकलने वाला दूषित बहिस्राव सीधे नदी में डाल दिया जाएगा जो बढ़े जल प्रवाह के साथ बहकर आगे निकल जाए और प्रदूषण का सबूत न छोड़े। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैधानिक ज़िम्मेवारी है कि वह प्रदूषण नहीं रोकने वाले उद्योगों पर कारवाई करे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती: शांति और सेवा का भव्य संगम

May 2, 2026

जमशेदपुर में 100 रक्तवीर सम्मानित: रक्तदान से जीवन बचाने का अनोखा जश्न

May 2, 2026

आदित्यपुर हादसा: 20 फीट से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर सवाल

May 2, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती: शांति और सेवा का भव्य संगम

May 2, 2026

जमशेदपुर में 100 रक्तवीर सम्मानित: रक्तदान से जीवन बचाने का अनोखा जश्न

May 2, 2026

आदित्यपुर हादसा: 20 फीट से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर सवाल

May 2, 2026

बोकारो में प्रदूषण का खतरा: थर्मल प्लांट से नदी में बह रहा जहरीला पानी

May 2, 2026

चक्रधरपुर में सनसनी: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

May 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.