Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर
Jharkhand

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी जनगणना और विभिन्न योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में 1 मई से स्वगणना शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी।
पहले चरण में 1 मई से स्वगणना का कार्य होगा, जबकि दूसरे चरण में 16 मई से 24 जून तक हाउस लिस्टिंग और जनगणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए 33 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। सीएमएमएस पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग स्वयं भी अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जनगणना कार्य के लिए जिला योजना पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने जिले में हर माह 8 और 24 तारीख को रक्तदान शिविर आयोजित कर 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रोजेक्ट उड़ान, टेस्ट सीरीज, बोलेगा चाईबासा, आज क्या सीखेंगे और जन्म उत्सव जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही स्कूलों में बुकलेट की व्यवस्था और पीएम श्री स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 10 को सखी दिवस, 24 को सखी संवाद, 8 और 24 को रक्तदान शिविर, 19 को पंचायती दिवस, 28 को गृह प्रवेश दिवस, 20 को तिथि भोजन और 22 को बाल भोज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निगरानी टीम का गठन किया गया है। गर्मी और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग को 15 दिनों के भीतर खराब उपकरणों को ठीक करने का निर्देश दिया गया है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर भी जोर दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.