अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa news: सदर अस्पताल, चाईबासा में कैंसर रोगियों के लिए विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। यह क्लिनिक 2 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इस विशेष ओपीडी में पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीब भट्टाचार्य मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। डॉ. भट्टाचार्य के पास एमबीबीएस, एमडी (रेडियोथेरेपी) और डीएनबी (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) की डिग्री है।
कैंसर से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त मरीजों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह सुविधा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध होगी।
जानकारी के अनुसार, इस प्रकार का ऑन्को ओपीडी क्लिनिक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिससे स्थानीय मरीजों को नियमित रूप से विशेषज्ञ परामर्श मिल सके।
प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक मरीज 9163583503 और 9702948645 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही बताया गया है कि कैंसर उपचार के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत भी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता मिल सकती है।
इस कार्यक्रम की जानकारी पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के उप प्रबंधक – मार्केटिंग दीपंकर रॉय द्वारा दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

