अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में बुधवार तड़के हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मार गिराया है। इस कार्रवाई में नक्सलियों का एक सुरक्षित ठिकाना भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
Read more: सारंडा जंगल में ऐतिहासिक मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी माओवादी अनल दा समेत 11 से ज्यादा ढेर
खुफिया सूचना पर शुरू हुआ ‘महाअभियान’
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अप्रैल को गोइलकेरा के दुगुनिया गांव में हुई पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के जवाब में की गई है। नक्सलियों ने रमेश पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद सागेन अंगरिया के नेतृत्व वाला नक्सली दस्ता कोल्हान के घने जंगलों में छिप गया था। खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग शुरू की थी।
45 मिनट की फायरिंग और नक्सलियों का पलायन
बुधवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबल रूटुगुटू जंगल में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से लगभग 45 मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन इसराइल पूर्ति वहीं ढेर हो गया। तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
Read more: सारंडा में फिर मुठभेड़, एक और महिला माओवादी ढेर, आंकड़ा पहुंचा 16

