Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार
Jharkhand

सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

जलडेगा थाना क्षेत्र में शादी में जा रही 13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Simdega:  झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार की रात ही विशेष छापेमारी अभियान चलाया और घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में जाते समय घेरा, सहेली ने भागकर बचाई जान— जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में एक सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपियों ने दोनों बच्चियों को घेर लिया। पीड़िता की सहेली किसी तरह मौके से भागने में सफल रही और अपनी जान बचाई, लेकिन पीड़िता आरोपियों के चंगुल में फंस गई।

रात में ही पुलिस का एक्शन— आरोपी नाबालिग को पास के जंगल में ले गए जहां उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह घर पहुँचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत जलडेगा थाना पहुँचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बिना समय गंवाए रात में ही छापेमारी की और चारों आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपियों में तीन नाबालिग— पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read more: सिमडेगा पुलिस में हड़कंप: गिरदा ओपी प्रभारी पर 1 लाख घूस लेने का आरोप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनगणना में नई क्रांति, ऑनलाइन फॉर्म और यूनिक आईडी अनिवार्य

April 30, 2026

जमशेदपुर में सनसनी, पाइप से बरामद शव ने खड़े किए कई सवाल

April 30, 2026

जमशेदपुर में शिक्षा पर बवाल, 42 स्कूलों की बदहाली पर प्रदर्शन

April 30, 2026

RECENT ADDA.

जनगणना में नई क्रांति, ऑनलाइन फॉर्म और यूनिक आईडी अनिवार्य

April 30, 2026

जमशेदपुर में सनसनी, पाइप से बरामद शव ने खड़े किए कई सवाल

April 30, 2026

सीवान में रोड रेज का खूनी खेल: भाजपा नेता के भांजे की ह’त्या, पिता की हालत नाजुक

April 30, 2026

जमशेदपुर में शिक्षा पर बवाल, 42 स्कूलों की बदहाली पर प्रदर्शन

April 30, 2026

पॉक्सो केस में न्याय, सुमन गोप को 15 साल जेल और जुर्माना

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.