अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Gumla: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेंग गांव में बुधवार को सरकारी कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। शिव प्रसाद नामक व्यक्ति के ऑनलाइन आवेदन पर विवादित भूमि का सीमांकन करने पहुंची अंचल कार्यालय की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अमीन उमाशंकर उरांव को जान बचाकर भागना पड़ा।
Read more: चैनपुर पुलिस की सूझबूझ: ‘बच्चा चोर’ के शक में पकड़े युवक को मिलाया परिवार से
सॉफ्ट टारगेट बने कर्मचारी, चप्पलों से हुई पिटाई— घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नियमों के मुताबिक, विवादित जमीन की मापी पुलिस बल की मौजूदगी में होनी थी, लेकिन राजस्व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गए। इसी का फायदा उठाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा।
अधूरा रहा सीमांकन, थाने में आवेदन— देर से पहुंची पुलिस ने किसी तरह अंचल कर्मियों को भीड़ से निकाला, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण सीमांकन का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया और टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद अंचल कर्मियों में भारी रोष और भय का माहौल है। देर शाम अंचल कार्यालय की ओर से चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
Read more: चैनपुर में हिट एंड रन की घटना, अज्ञात बाइक सवार ने युवक को कुचला

