Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल
Jharkhand

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद पत्रकारों ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी से आगे बढ़कर सामाजिक दायित्व निभाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की। झींकपानी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कूदाहातू नीमडीह पुल के पास रविवार को हुए इस हादसे में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में पत्रकारों की सक्रिय भूमिका रही।
जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी से चाईबासा की ओर आ रहा एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) वाहन, जिसे मोटू माझी चला रहे थे, विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया। वाहन में शमीम अंसारी सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विजय महतो और मनमोहन महतो, दोनों निवासी खरसावां, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने सिर्फ खबर कवरेज तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि घायल लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और घायलों को तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने के बाद भी पत्रकारों ने घायलों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में मदद की।
इस दौरान महुआ खबर और इंग्लिश डेली चॉइस टाइम्स से प्रकाश कुमार गुप्ता, न्यूज़ 11 से रोहन निषाद, एवेन्यू मेल से मानस घोष तथा दैनिक भास्कर डिजिटल से बसंत करवा ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक कई मोटरसाइकिलों के साथ तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने पर उनकी बाइक गलत दिशा में आ गई और छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। हादसे में विजय महतो और मनमोहन महतो को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें हाथ-पैर टूटने और सिर में चोट शामिल है। वहीं मोटू माझी और शमीम अंसारी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

RECENT ADDA.

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे

May 24, 2026

झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू
  • प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे
  • झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.