Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»करी पत्ता चमत्कार: झुर्रियां गायब, बाल घने, चेहरा चमकदार!
Adda More..

करी पत्ता चमत्कार: झुर्रियां गायब, बाल घने, चेहरा चमकदार!

करी पत्ते के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन व आयरन से त्वचा बेदाग, बाल मजबूत। फेस मास्क, सीरम, हेयर ऑयल, मास्क—5 आसान रेसिपी से घर पर सुंदरता बढ़ाएं।
By Samsul HaqueMarch 31, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health Desk: अगर आप अपनी सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं तो खाने में करी पत्ते का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और आयरन त्वचा और बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। चेहरे पर अगर पिंपल्स हैं, दाग-धब्बे, टैनिंग या डार्क स्पॉट्स हैं तो करी पत्ते का फेस मास्क लगाएं। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाते हैं।

फेस मास्क बनाने के लिए करी पत्ते के 10 से 15 ताजे पत्ते लें। इन्हें अच्छे से धोकर पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें, चेहरा चमकने लगेगा।

नरम स्किन के लिए फेस सीरम

अगर आपको नरम स्किन चाहिए तो करी पत्ते से फेस सीरम बनाएं। इसके लिए 15 ताजे करी पत्ते लें। इसे गुलाब जल मिलाकर पीस लें। इसके बाद इसे छानकर रस अलग कर लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर ऑयली स्किन है तो कुछ बूंद नींबू का रस डालें और अगर ड्राई स्किन है तो 1 विटामिन ई की कैप्सूल मिक्स करें। इस मिश्रण को एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। रात को सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर लगाएं।

बाल झड़ने का घरेलू इलाज

आजकल बढ़ता स्ट्रेस और गंदा पानी बालों की सेहत को बिगाड़ रहा है। इस कारण से बाल बहुत झड़ने लगे हैं। इस समस्या से बचने के लिए करी पत्ते का तेल बनाएं। इसके लिए एक बर्तन में आधा कटोरी नारियल का तेल लें। इसमें 20 ताजे करी पत्ते डालें और इसे गर्म करें। जब यह तेल गहरा हरा-काला होने लगे तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर इसे बोतल में छान लें और बालों पर लगाएं। हेयर फॉल की समस्या दूर होने लगेगी।

करी पत्ते से बालों को पोषण मिलता है और इससे बाल जल्दी बढ़ते हैं, साथ में चमकदार भी होते हैं। इसके लिए घर पर हेयर मास्क बनाएं। 15–20 करी पत्ते लें। इसमें 2 चम्मच दही या नारियल का तेल मिक्स करें। साथ 1 चम्मच मेथी दाना डालें। मेथी दाने को एक रात भिगोकर रखना जरूरी है। अब इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट बना लें और स्कैल्प से लेकर बालों तक पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। बाल शाइन करने लगेंगे।

डैंड्रफ व ड्राई स्कैल्प का इलाज

अगर स्कैल्प ड्राई है और बालों में डैंड्रफ भी है तो करी पत्ते की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 20 से 23 करी पत्ते लें और इनका पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिक्स करके सिर में लगा लें। आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। ऐसा करने से जल्दी फर्क दिखेगा।

Read more: नीम-अरंडी-शहतूत: ये पेड़ होते हैं औषधीय गुणों से भरपूर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026

साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई
  • साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.