Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»शरजील इमाम की पैरोल खत्म: तिहाड़ सरेंडर के लिए बिहार से दिल्ली रवाना!
Bihar

शरजील इमाम की पैरोल खत्म: तिहाड़ सरेंडर के लिए बिहार से दिल्ली रवाना!

2020 दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की 10 दिन की पैरोल समाप्त, बिहार के पैतृक गांव से तिहाड़ जेल सरेंडर के लिए दिल्ली रवाना। भाई बोले- रिहाई की उम्मीद।
एडिटरBy एडिटरMarch 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jehanabad, Bihar: 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की सोमवार को पैरोल अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए शरजील इमाम बिहार स्थित अपने पैतृक गांव से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

बिहार के जहानाबाद में अपने पैतृक गांव काको से निकलने से पहले शरजील इमाम अपने परिवार के सदस्यों से गले मिला और उसके बाद दिल्ली लौटने के लिए निकला। शाम तक शरजील के जेल पहुंचने की उम्मीद है। शरजील इमाम के भाई मुजम्मिल इमाम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “शरजील को 11 दिन की पैरोल मिली थी और आज उसका आखिरी दिन है। शरजील को आज शाम से पहले सरेंडर करना होगा। पैरोल अवधि के दौरान शरजील ने परिवार और अपने दोस्तों के साथ समय बिताया। उम्मीद करते हैं कि आगे रिहाई मिले और सुकून से पूरा समय अपने परिवार और लोगों के बीच गुजार सके।”

मुजम्मिल इमाम ने आगे कहा कि शरजील के बाहर आने पर खुशी हुई थी, लेकिन जब कोई व्यक्ति जेल जाता है तो दर्द भी होता है। बता दें कि दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे की कथित बड़ी साजिश के मामले में 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी अवधि अब खत्म हो रही है।

कोर्ट की शर्तों के साथ जमानत

अदालत ने शरजील को 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी, ताकि वह अपने छोटे भाई की शादी में शामिल हो सके और अपनी बीमार मां की देखभाल कर सके। यह जमानत कुछ कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने शरजील को यह अस्थायी राहत देते हुए निर्देश दिया था कि वह 50,000 रुपए का निजी मुचलका और इतनी ही राशि के दो जमानतदार पेश करे। अदालत ने उन पर कुछ कड़ी पाबंदियां भी लगाई थीं, जिनमें अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान मीडिया से बातचीत करने या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर रोक शामिल थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्कूल गई बेटी गायब, मुंबई से बरामद; चास पुलिस ने आरोपी को दबोचा

May 1, 2026

झारखंड में जनगणना 2027 का शंखनाद: राज्यपाल और CM ने खुद की ‘स्व-गणना’

May 1, 2026

JPSC परीक्षाओं में ‘अंधेरगर्दी’: राज्यपाल का बड़ा एक्शन, आयोग को मिला सख्त फरमान

May 1, 2026

RECENT ADDA.

दुगदा में मजदूर दिवस पर गूंजे नारे, यूनियन नेताओं ने दिया बड़ा संदेश

May 1, 2026

बोकारो एसपी की रेड से बेरमो में हड़कंप; थानों का औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश!

May 1, 2026

स्कूल गई बेटी गायब, मुंबई से बरामद; चास पुलिस ने आरोपी को दबोचा

May 1, 2026

झारखंड में जनगणना 2027 का शंखनाद: राज्यपाल और CM ने खुद की ‘स्व-गणना’

May 1, 2026

JPSC परीक्षाओं में ‘अंधेरगर्दी’: राज्यपाल का बड़ा एक्शन, आयोग को मिला सख्त फरमान

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.