Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नीतीश का बड़ा कदम: विधान परिषद छोड़ी, राज्यसभा में एंट्री!
Bihar

नीतीश का बड़ा कदम: विधान परिषद छोड़ी, राज्यसभा में एंट्री!

नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, राज्यसभा में नई शुरुआत। 2006 से MLC रहने के बाद पहली बार RS, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा।
By Samsul HaqueMarch 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जदयू के नेता और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित हो चुके हैं, और यह संवैधानिक रूप से अनिवार्य था। मुख्यमंत्री भी आज विधान परिषद की सदस्यता का त्याग करेंगे। उन्हीं के इस्तीफा का पत्र लेकर एमएलसी संजय गांधी और हमलोग विधान परिषद आए हैं। सभापति आएंगे और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।

Read more: बीजेपी का होगा बिहार! 15 अप्रैल तक नीतीश दे सकते हैं इस्तीफा, खत्‍म होगा इंतजार

नीतीश कुमार 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। इसके बाद विधान परिषद की सदस्यता से उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी। नीतीश कुमार उन नेताओं में शामिल हैं जो चारों सदनों के सदस्य बने हैं। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने के दौरान कहा गया था कि उनकी इच्छा राज्यसभा की सदस्यता के रूप में निर्वाचित होने की थी, इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।

नीतीश का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार 1985 में हरनौत विधानसभा सीट से विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1989 में वे नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। वे 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। अब पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में वे अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 10 अप्रैल को वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

नीतीश कुमार ने केंद्र में रेल मंत्री, कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जहां उन्होंने रेलवे में व्यापक सुधार किए। साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं। नीतीश कुमार ने ‘सुशासन बाबू’ के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री रहते कई ऐसी योजनाएं बनाईं, जिनकी चर्चा पूरे देश में हुई। शराबबंदी, साइकिल योजना और पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसले नीतीश कुमार ने लिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे

May 24, 2026

RECENT ADDA.

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे
  • कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.