Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»आंवला-भृंगराज तेल से बाल झड़ना बंद! जड़ें मजबूत करें
Adda More..

आंवला-भृंगराज तेल से बाल झड़ना बंद! जड़ें मजबूत करें

आयुर्वेदिक तेल आंवला, कड़ी पत्ता, भृंगराज, ब्राह्मी से बनाएं—बाल झड़ना, रूसी, सफेदी रोकें। संतुलित आहार से जड़ें मजबूत रखें।
By Samsul HaqueMarch 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lifestyle Desk: आयुर्वेद के अनुसार बालों का स्वास्थ्य केवल बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह शरीर के आंतरिक संतुलन, पोषण और जीवनशैली का भी परिणाम होता है। इसलिए प्राकृतिक उपायों को अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत किया जा सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनसे बने तेल बालों को गहराई से पोषण देते हैं। एक आसान घरेलू उपाय में आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता, नारियल तेल और मेथी दाना को धीमी आंच पर पकाकर तेल तैयार किया जाता है। जब तेल का रंग हल्का बदलने लगे और उसमें सुगंध आने लगे, तब इसे छानकर कांच के बर्तन में रख लिया जाता है। यह मिश्रण बालों को पोषण देने, उनकी चमक बनाए रखने, रूसी कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इस तेल का उपयोग सप्ताह में दो बार करना लाभकारी माना जाता है।

इसके अलावा एक अन्य आयुर्वेदिक तेल भी काफी प्रभावी माना जाता है, जिसमें आंवला चूर्ण के साथ भृंगराज, ब्राह्मी, जटामांसी चूर्ण और तिल के तेल को मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। यह तेल बालों के झड़ने को नियंत्रित करने, स्कैल्प की गंदगी को साफ करने और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद जड़ी-बूटियां मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती हैं, जो बालों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इस तेल को सप्ताह में दो से तीन बार हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाना चाहिए।

यदि किसी की स्कैल्प ऑयली है, तो तेल लगाने के बाद बालों को अच्छे शैम्पू से धो लेना जरूरी होता है, ताकि अतिरिक्त तेल जमा न हो। नियमित उपयोग से कुछ ही महीनों में बालों की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है और बाल मजबूत, घने व चमकदार बनते हैं। विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि बाहरी देखभाल के साथ शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना भी जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-ई से भरपूर भोजन शामिल करना बालों को मजबूती देता है। आयुर्वेदिक उपायों और संतुलित जीवनशैली के जरिए गर्मियों में भी बालों को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखा जा सकता है। मालूम हो कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ही मौसम में बढ़ती उमस और पसीना बालों की सेहत पर नकारात्मक असर डालने लगता है। इस दौरान बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जल्दी गंदे दिखते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।

Read more: आयुर्वेद के 5 सुरक्षा कवच: बीमारियां भगाएं, जिंदगी लंबी करें!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे

May 24, 2026

झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

May 24, 2026

झारखंड रत्न से गूंजा ‘द केन’ : लोक सेवा समिति के 35 साल बेमिसाल, शिबू सोरेन पर ‘प्रेरणा’ बुक लॉन्च

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू
  • प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे
  • झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
  • झारखंड रत्न से गूंजा ‘द केन’ : लोक सेवा समिति के 35 साल बेमिसाल, शिबू सोरेन पर ‘प्रेरणा’ बुक लॉन्च

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.