Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»आयुर्वेद के 5 सुरक्षा कवच: बीमारियां भगाएं, जिंदगी लंबी करें!
Adda More..

आयुर्वेद के 5 सुरक्षा कवच: बीमारियां भगाएं, जिंदगी लंबी करें!

आयुर्वेद बताता है पाचन शक्ति, तेल मालिश, श्वसन तंत्र, इम्यूनिटी व मानसिक स्वास्थ्य—इन 5 सुरक्षा कवचों से तनाव-बीमारियों से बचें।
By Samsul HaqueMarch 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lifestyle News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव और अनियमित दिनचर्या के बीच शरीर और मन दोनों का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। आयुर्वेद इसी संतुलन के लिए पांच अहम “सुरक्षा कवच” बताता है, जिन्हें अपनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इन पांच सुरक्षा कवचों में सबसे पहला स्थान पाचन शक्ति यानी जठराग्नि का है।

आयुर्वेद के अनुसार, यदि पाचन तंत्र मजबूत है तो शरीर को भोजन से पूरा पोषण मिलता है, लेकिन इसके कमजोर होने पर कई रोग जन्म लेने लगते हैं। इसलिए भोजन में सभी रसों को संतुलित मात्रा में शामिल करना और देसी घी का सीमित उपयोग करना फायदेमंद माना जाता है। दूसरा महत्वपूर्ण कवच है नियमित तेल मालिश। आयुर्वेद में इसे शरीर की बाहरी देखभाल का अहम हिस्सा माना गया है। त्वचा शरीर को बाहरी प्रभावों से बचाने का काम करती है, इसलिए समय-समय पर तेल मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। यह शरीर को रिलैक्स करने और थकान दूर करने में भी मददगार होती है।

श्वसन तंत्र व इम्यूनिटी

तीसरे स्थान पर आता है मजबूत श्वसन तंत्र। आज के प्रदूषित वातावरण में स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध और मजबूत श्वसन प्रणाली बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना प्राणायाम करना लाभकारी माना गया है। साथ ही आहार में कच्ची हल्दी, तुलसी और आंवला जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल करने से श्वसन तंत्र को मजबूती मिलती है। चौथा सुरक्षा कवच है अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी। यह हमारे खानपान और जीवनशैली पर निर्भर करती है। आयुर्वेद में शतावरी, गिलोय, अश्वगंधा और आंवला जैसे तत्वों को इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद उपयोगी बताया गया है। नियमित शारीरिक गतिविधियां भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य जरूरी

पांचवां और सबसे महत्वपूर्ण कवच है मानसिक स्वास्थ्य। आयुर्वेद के अनुसार, तनाव शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है। चाहे आहार कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर मन अशांत है तो स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच, ध्यान और अच्छी नींद को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन पांच आयुर्वेदिक सिद्धांतों को नियमित जीवन में अपनाया जाए, तो न केवल बीमारियों से बचाव संभव है, बल्कि शरीर और मन दोनों को दीर्घकाल तक स्वस्थ रखा जा सकता है। मालूम हो कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद सदियों से स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के सिद्धांतों पर आधारित रही है। आयुर्वेद का मानना है कि हमारे शरीर और प्रकृति के बीच गहरा संबंध है, और यदि शरीर को भीतर से संतुलित रखा जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026

साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई
  • साइबर ठगी की ‘पाठशाला’ : 50 पासबुक, 26 एटीएम कार्ड बरामद, जामताड़ा कनेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.