Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत
Jharkhand

कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 13, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता को माला पहनाकर और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया तथा जीत की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत सुव्यवस्थित चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जनता ने सराहा और उसी का परिणाम है कि जनता ने भारी बहुमत से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र की जनता विकास के पक्ष में खड़ी है और इस चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी समुदायों के लोगों ने सुधा गुप्ता का समर्थन किया।

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर चुनाव को मजबूती दी। हालांकि कुछ नेताओं द्वारा पार्टी के निर्णय के खिलाफ काम करने की भी चर्चा हुई। इस पर वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की नीति के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

समारोह के दौरान मानगो नगर निगम के निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें मोमेंटो देकर बधाई दी गई। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव में सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विजय यादव, परितोष सिंह, राजकिशोर यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, शिवजी यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, बबलू नौशाद, फैयाज आलम अंसारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, अपर्णा गुहा, उषा सिंह, नलिनी सिन्हा, लखींद्र करवा, हेमेंद्र हांसदा, नवनीत मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, शिबू सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रामलाल प्रसाद पासवान, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अली रजा खान, कमर रजा खान, मकसूद आलम, हन्ने भाई, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार, विनोद यादव, शमशेर आलम, प्रभात ठाकुर, जी.सी. मोहंती, राकेश दास, सुबोध पाल, आशीष ठाकुर, रूबी ठाकुर, सुनीता ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, पवन कुमार बबलू, सन्नी सिंह, राजनारायण यादव और संजय सिंह आजाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

April 30, 2026

गुमला: चैनपुर में अंचल कर्मी को चप्पलों से पीटा, जमीन मापी के दौरान बवाल; देखें VIDEO

April 30, 2026

RECENT ADDA.

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

April 30, 2026

गुमला: चैनपुर में अंचल कर्मी को चप्पलों से पीटा, जमीन मापी के दौरान बवाल; देखें VIDEO

April 30, 2026

गिरिडीह हादसा: बारात से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, युवती समेत 2 की मौ’त

April 30, 2026

बोकारो वेतन घोटाला: 10 करोड़ की धांधली में ASI गिरफ्तार, जेल भेजा

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.