Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»ईरान-इजराइल युद्ध की आहट से जमशेदपुर में हाहाकार, ₹2000 में मिल रहा गैस सिलेंडर!
Jharkhand

ईरान-इजराइल युद्ध की आहट से जमशेदपुर में हाहाकार, ₹2000 में मिल रहा गैस सिलेंडर!

ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव का असर जमशेदपुर में, रसोई गैस को लेकर बढ़ी परेशानी, कालाबाजारी की शिकायत
एडिटरBy एडिटरMarch 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब जमशेदपुर शहर में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, वहीं बाजार में इसकी कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और लोग काफी परेशान हैं।

शहर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित काबरा गैस एजेंसी में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। गैस बुक कराने पहुंची आशा पांडेय, संत बेहरा समेत कई ग्राहकों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से ऑनलाइन माध्यम से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बार-बार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही थी। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें सीधे एजेंसी पहुंचना पड़ा।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नहीं होने के कारण उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिन घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत करीब एक हजार रुपये है, उन्हें कुछ जगहों पर 1800 से लेकर 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि काबरा गैस एजेंसी के संचालकों ने गैस की कमी से इनकार किया है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई लोग जरूरत से ज्यादा गैस बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण डिलीवरी में थोड़ा समय लग रहा है।

एजेंसी संचालकों के अनुसार कुछ समय के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हालांकि अब उस समस्या को ठीक कर लिया गया है और बुकिंग की प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से चल रही है।

फिर भी शहर के कई इलाकों में गैस को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और अफवाहों के कारण लोग अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए और जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम लोगों की रसोई पर संकट न आए।

Read more: जंग की आंच पहुंची रसोई तक, महज दो दिन का बचा गैस स्टॉक, मची अफरा-तफरी!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

किसी भी पारा शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया आश्वासन

April 30, 2026

सीवान शूटआउट: 8 घंटे में ‘इंसाफ’! 8 घंटे में मुख्य आरोपी छोटू यादव का एनकाउंटर

April 30, 2026

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं देश टॉपर, ISC में 100% अंक

April 30, 2026

RECENT ADDA.

किसी भी पारा शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया आश्वासन

April 30, 2026

सीवान शूटआउट: 8 घंटे में ‘इंसाफ’! 8 घंटे में मुख्य आरोपी छोटू यादव का एनकाउंटर

April 30, 2026

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं देश टॉपर, ISC में 100% अंक

April 30, 2026

जनगणना में नई क्रांति, ऑनलाइन फॉर्म और यूनिक आईडी अनिवार्य

April 30, 2026

जमशेदपुर में सनसनी, पाइप से बरामद शव ने खड़े किए कई सवाल

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.