Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत
Jharkhand

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मालवाहक छोटा हाथी (टाटा ऐस) पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनजीरा गांव निवासी संजीत कोड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार संजीत कोड़ा शनिवार को एक मालवाहक वाहन में मजदूरों को लेकर धान खरीद केंद्र में लाभुकों का धान लेने के लिए जोड़ापोखर गांव आया हुआ था। वह सड़क किनारे वाहन खड़ा कर ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर गलती से एक्सीलरेटर पर दब गया। इससे वाहन तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा।

वाहन पलटने के दौरान संजीत कोड़ा उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे से उसे बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और गांव के लोग शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ममता का गला घोंटा : रांची में गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर की मां की हत्या

April 30, 2026

स्वास्थ्य और सुशासन की नई इबारत : रांची में रिम्स-2 और मिनी सचिवालय की तैयारी तेज

April 30, 2026

बोकारो SP ऑफिस का ASI निकला जालसाज, करोड़ों के गबन में CID ने दबोचा

April 30, 2026

RECENT ADDA.

ममता का गला घोंटा : रांची में गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर की मां की हत्या

April 30, 2026

स्वास्थ्य और सुशासन की नई इबारत : रांची में रिम्स-2 और मिनी सचिवालय की तैयारी तेज

April 30, 2026

बोकारो SP ऑफिस का ASI निकला जालसाज, करोड़ों के गबन में CID ने दबोचा

April 30, 2026

विकास और प्रकृति के तालमेल से संवरेगी राजधानी, सीएम हेमंत ने खींचा राजधानी का खाका

April 30, 2026

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.