अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Tel Aviv, (Isreal): इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ की गई संयुक्त हवाई कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों और नागरिकों के लिए एक विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
दूतावास की प्रमुख सलाह: क्या करें और क्या न करें? भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि सुरक्षा हालात को देखते हुए नागरिक हर समय चौकन्ने रहें।
-
सुरक्षित स्थान: नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे हमेशा तय ‘शेल्टर’ (सुरक्षित क्षेत्र) के पास रहें और अपने कार्यस्थल या घर के सबसे नजदीकी सुरक्षित स्थान की जानकारी पहले से रखें।
-
यात्रा पर रोक: अगली सूचना तक इजरायल के भीतर किसी भी प्रकार की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।
-
अपडेट्स पर नजर: दूतावास ने नागरिकों को स्थानीय मीडिया, आधिकारिक घोषणाओं और ‘होम फ्रंट कमांड’ के इमरजेंसी अलर्ट्स पर नियमित नजर रखने को कहा है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए दूतावास ने 24/7 हेल्पलाइन और ईमेल जारी किया है:
-
हेल्पलाइन नंबर: +972-54-7520711
-
ईमेल आईडी: cons1.telaviv@mea.gov.in
तेहरान में भारी नुकसान की आशंका यह एडवाइजरी तेहरान में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली मिसाइलों ने तेहरान की यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी जिले को निशाना बनाया है। राजधानी के पाश्चर स्ट्रीट के पास, जहाँ महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें स्थित हैं, वहां से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया है। तनाव को देखते हुए इजरायल और ईरान दोनों ने अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद कर दिया है।
भारत सरकार और दूतावास वहां के घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर आगे के अपडेट्स जारी किए जाएंगे।
Read more: इजरायल का ईरान पर भीषण हमला: तेहरान में धमाकों से कांपा आसमान

