अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
New Delhi: रंगों का त्योहार होली सिर्फ गुलाल उड़ाने का नाम नहीं, बल्कि भारत की विविध संस्कृतियों को करीब से महसूस करने का अवसर है। अगर आप हर साल एक ही तरह से होली मनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार देश के उन चुनिंदा शहरों का रुख करें जहां की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की परंपराएं इतनी अनूठी हैं कि इन्हें देखने के लिए सात समंदर पार से सैलानी खिंचे चले आते हैं।
ब्रज की दिव्यता: मथुरा, वृंदावन और बरसाना
होली की बात हो और ब्रज का नाम न आए, यह मुमकिन नहीं। यहां होली एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक चलती है।
-
बरसाना: यहां की ‘लठमार होली’ विश्व प्रसिद्ध है, जहां महिलाएं लाठियां चलाती हैं और पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं।
-
मथुरा-वृंदावन: यहां के मंदिरों में होने वाली ‘फूलों की होली’ और गुलाल की बारिश एक आध्यात्मिक अहसास कराती है।
राजस्थान का शाही अंदाज: जयपुर और उदयपुर यदि आप राजसी ठाट-बाट के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं, तो राजस्थान बेस्ट है।
-
जयपुर: यहां पारंपरिक लोक नृत्य और राजस्थानी व्यंजनों के साथ गुलाबी शहर और भी रंगीन हो जाता है।
-
उदयपुर: झीलों के इस शहर में मेवाड़ राजपरिवार द्वारा भव्य जुलूस और शाही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो देखने लायक होता है।
शांति निकेतन का ‘बसंत उत्सव’
पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में होली को ‘बसंत उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है। गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू की गई इस परंपरा में लोग पीले वस्त्र पहनकर, नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को अबीर लगाते हैं। यहां का माहौल बेहद कलात्मक और शांतिपूर्ण होता है।
दिल्ली की मॉडर्न होली: म्यूजिक और मस्ती
जो लोग मॉडर्न पार्टी और लाइव म्यूजिक के शौकीन हैं, उनके लिए दिल्ली सबसे सही जगह है। यहां ‘होली मू’ जैसे बड़े फेस्टिवल्स में नेचुरल रंगों और डीजे के साथ जश्न मनाया जाता है। दिल्ली की सामुदायिक होली और यहां के लजीज पकवान परंपरा और आधुनिकता का जबरदस्त मेल पेश करते हैं।
Read more: होली 2026: दो मार्च को जलेगी होलिका, चार को उड़ेगा गुलाल; जानें शुभ मुहूर्त

