Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सिमडेगा पुलिस में हड़कंप: गिरदा ओपी प्रभारी पर 1 लाख घूस लेने का आरोप
Jharkhand

सिमडेगा पुलिस में हड़कंप: गिरदा ओपी प्रभारी पर 1 लाख घूस लेने का आरोप

सिमडेगा के गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर पेड़ काटने के मामले में ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है; एसपी ने जांच के कड़े निर्देश दिए हैं।
एडिटरBy एडिटरFebruary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले से पुलिस प्रशासन को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने फौरन एक्शन लेते हुए एसडीपीओ को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओपी प्रभारी आए दिन लोगों को बेवजह परेशान करते हैं और उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं। ताजा मामला जोशपा टुडू नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जिन्होंने प्रशासन से बाकायदा अनुमति लेकर जलावन के लिए आम का एक पेड़ कटवाया था। आरोप है कि गिरदा ओपी प्रभारी ने न केवल लकड़ी जब्त की, बल्कि ट्रैक्टर को भी थाने ले आए। इसे छोड़ने के बदले में पीड़ित से कथित तौर पर एक लाख रुपये की घूस ली गई।

ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि पुलिस की इस तरह की कार्यशैली से पूरे इलाके में भय का माहौल है और आम जनता मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही है। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि सिमडेगा जिले में हाल के दिनों में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों का ग्राफ बढ़ा है। कुछ समय पहले सदर थाना प्रभारी पर भी मारपीट के आरोप लगे थे। अब पुलिस अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का खुलकर सामने आना जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में नि:शुल्क नेत्र सेवा, मरीजों को छाता व चश्मा वितरण

April 30, 2026

किसी भी पारा शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया आश्वासन

April 30, 2026

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं देश टॉपर, ISC में 100% अंक

April 30, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में नि:शुल्क नेत्र सेवा, मरीजों को छाता व चश्मा वितरण

April 30, 2026

किसी भी पारा शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया आश्वासन

April 30, 2026

सीवान शूटआउट: 8 घंटे में ‘इंसाफ’! 8 घंटे में मुख्य आरोपी छोटू यादव का एनकाउंटर

April 30, 2026

जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं देश टॉपर, ISC में 100% अंक

April 30, 2026

जनगणना में नई क्रांति, ऑनलाइन फॉर्म और यूनिक आईडी अनिवार्य

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.