अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma news: इकरा पब्लिक स्कूल,चेचाई में गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स व जल संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान – 3, सौर ऊर्जा, ज्वालामुखी विस्फोट, जल शुद्धिकरण यंत्र व वर्षा जल संचयन के कार्यशील मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा l जिसे अतिथियों व मौजूद लोगों ने काफी सराहा।
मौके पर स्कूल के डायरेक्टर हाफिज मोहम्मद मकसूद ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मक़सद विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए कटिबंद्ब है। वही मुख्य अतिथि व गार्जियनो ने विद्यार्थियों की मेहनत की तारीफ़ की और उन्हें इल्मी शौक़ और अमली मालूमात हासिल करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अभिभावक और मेहमानों ने भी छात्र-छात्राओं की पेशकश को सराहा और कहां की ये प्रदर्शनी बहुत ही कामयाब रहा। मौके पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ओपी राय, मदरसा अरशदुल उलूम छतरबर के मोहतमीम मौलाना मुनीरूद्दीन ,प्राचार्य मोहम्मद फिरोज , जामा मस्जिद असनाबाद के इमाम सरफराज अहमद, मुखिया प्रतिनिधि गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद मुजाहिर, मुख्तार अहमद, मास्टर मसूद आलम सहित काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

