Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Jharkhand

सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 27, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा ढाबा के पास सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय कुंतल कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कुंतल परसुडीह के विद्यासागरपल्ली का रहने वाला था और वह सुंदरनगर स्थित दमयंती स्कूल में आयोजित रीयूनियन पार्टी से लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर आगे चल रहे हाइवा (डंपर) चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक रफ्तार थमने से पीछे से आ रही कुंतल की बाइक अनियंत्रित होकर हाइवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुंतल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने हाइवा चालक और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं के साथ सुंदरनगर थाना पहुंचे और मुआवजे तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों से बातचीत के बाद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर मुआवजे को लेकर अंतिम निर्णय लेने की बात कही है।

इस मौके पर झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती ने हादसे को बेहद दुखद बताया और प्रशासन से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि सुंदरनगर थाना से नील डुंगरी चौक तक शाम के समय वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने जादूगड़ा रोड और फ्लावर मिल के सामने बड़ी गाड़ियों की पार्किंग को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि शाम के समय मजदूरों और स्थानीय लोगों का आवागमन अधिक रहता है, ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।

झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना और बीमा के तहत मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और घायल युवक के इलाज पर भी नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती: शांति और सेवा का भव्य संगम

May 2, 2026

जमशेदपुर में 100 रक्तवीर सम्मानित: रक्तदान से जीवन बचाने का अनोखा जश्न

May 2, 2026

आदित्यपुर हादसा: 20 फीट से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर सवाल

May 2, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती: शांति और सेवा का भव्य संगम

May 2, 2026

जमशेदपुर में 100 रक्तवीर सम्मानित: रक्तदान से जीवन बचाने का अनोखा जश्न

May 2, 2026

आदित्यपुर हादसा: 20 फीट से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर सवाल

May 2, 2026

बोकारो में प्रदूषण का खतरा: थर्मल प्लांट से नदी में बह रहा जहरीला पानी

May 2, 2026

चक्रधरपुर में सनसनी: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

May 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.