Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मालामाल भिखारिन!! झोपड़ी से निकले दूसरे देशों के सिक्के, गहने और रेसिंग बाइक
#Trending

मालामाल भिखारिन!! झोपड़ी से निकले दूसरे देशों के सिक्के, गहने और रेसिंग बाइक

By Samsul HaqueFebruary 5, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना इलाके के मड़वन भोज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जब पुलिस ने चोरी गई रेसिंग बाइक को ट्रेस करते हुए एक भिखारी महिला के घर दबिश दी, तो वे सन्न रह गए। महिला के घर से न सिर्फ चोरी की बाइक बरामद हुई, बल्कि वहां विदेशी सिक्के, सोने-चांदी के गहने और 12 मोबाइल फोन भी मिले। महिला ने पुलिस को बताया कि यह सारा सामान उसका दामाद चुराकर लाया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका दामाद फरार है।

गिरफ्तार महिला की पहचान बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है, जो भीख मांगने का काम करती है। नीलम देवी के घर से चोरी की बाइक, आधा किलो चांदी, कई मोबाइल फोन, विदेशी सिक्के और महिलाओं के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि जिन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है, वे नामी कंपनियों के हैं। साथ ही चुराए गए सामान में सोने और चांदी के गहनों की भी बड़ी मात्रा है।

महिला ने पूछताछ में बताया कि पहले वह गली-मोहल्लों में मच्छरदानी बेचती थी और साथ ही भीख भी मांगती थी। इस दौरान वह आसपास के घरों की रेकी करती थी और फिर अपने दामाद को चोरी करने के लिए टारगेट के बारे में सूचना देती थी। पुलिस के अनुसार, महिला के दामाद चुटुक लाल ने घरों से सामान चुराने का काम किया, जिसे वह अपनी सास के पास जमा कर देता था।

पुलिस ने जब महिला के घर से बरामद की गई चोरी की बाइक, चांदी, गोल्ड गहने, और मोबाइल फोन की जांच की, तो पाया कि इनमें कई विदेशी सिक्के भी शामिल थे। इनमें से एक सिक्का कुवैत का था और एक अन्य सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी के लोगो वाला था। इससे यह साफ हो गया कि दामाद ने अलग-अलग जगहों से चोरी कर यह सामान अपनी सास के पास रखा था।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मामले में महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के बाद मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।

इस घटना ने न सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले में बल्कि पूरे राज्य में चोरी के नए तरीके को उजागर किया है। एक भिखारी महिला के घर से इतने कीमती सामान की बरामदगी से पुलिस भी चकित है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : NIA Raid : कश्मीर घाटी में 6 अड्डों पर RAID, आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है मामला

इस खबर को भी पढ़ें : Ranchi Murder: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की ह’त्या, 6 गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.