Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मन्हो चौक पर पुलिस की बड़ी पकड़, अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार
Jharkhand

मन्हो चौक पर पुलिस की बड़ी पकड़, अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News:  लोहरदग़ा पुलिस अधीक्षक सादीक़ अनवर रिज़वी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी टिम का नेतृत्व पुअनि सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर कर रहे थे। इनके अलावा टीम में पुअनि वारीश हुसैन, तकनीकी शाखा पुअनि शारीक खान, सअनि चन्द्रदीप मेहता विशेष छापामारी दल व लोहरदगा थाना सशस्त्र बल शामिल था। टीम ने मन्हो चौक पर छापामारी कर कुडू की ओर से आ रहे एक मालवाहक टेम्पू निबंधन संख्य जेएच08के – 8731 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जिसमे 750 एमएल का ओल्ड मॉन्क ट्रिपल एक्स रम 27 पेटी एवं 43 पेटी ब्लैक टाइगर विस्की बरामद की है। साथ ही टेम्पो चालक कुडू के बढनीया निवासी रामु महली के पुत्र प्रदीप महली को गिरफ्तार किया है। मामले में लोहरदगा थाना कांड सं0 05/26 धारा 275/292 बीएनएस एवं 47 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत टेम्पू मालिक सह चालक प्रदीप महली समेत अमर गुप्ता पिता कृष्णा साव और राजू साहू तीनों थाना कुडू, लोहरदगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है।
अमर और प्रदीप पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

अमर गुप्ता और प्रदीप महली का नाम पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। 24 जून 2020 को बढ़निया गांव में कुडू पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब व उससे संबंधित सामग्री बरामद की थी, जिसमें अमर गुप्ता को जेल भेजा गया था। इसके बाद 16 मई 2023 को कुडू बाजार टांड में अमर गुप्ता के घर से भारी मात्रा में शराब और उससे जुड़े सामान जब्त किए गए थे, इस मामले में भी वह जेल गया था। वहीं, बीते वर्ष 31 जुलाई 2025 को कुडू – चंदवा मुख्य पथ पर ग्राम टीको के पास एक टेंपो जिसे प्रदीप महली ही चला रहा था से अवैध शराब बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने प्रदीप महली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.