Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»10 अंचलों में दाखिल-खारिज शिविर का आयोजन 2 फरवरी से
#Trending

10 अंचलों में दाखिल-खारिज शिविर का आयोजन 2 फरवरी से

By Samsul HaqueJanuary 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। जिला के 10 अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिनों और आपत्ति के साथ 90 दिनों के मामलों के निष्पादन के लिए दाखिल-खारिज शिविर का आयोजन 2 फरवरी से किया जायेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिविर के आयोजन के संबंध में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार से ऑनलाइन मीटिंग कर संबंधित अंचल अधिकारियों/वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जिन 10 अंचलों में शिविर लगाया जाना है, वहां के सभी मामलों का अंचल निरीक्षक और कर्मचारी स्तर से भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त ने बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को आवेदकों को सूचित करते हुए शिविर में करेक्शन स्लिप निर्गत करने का निर्देश दिया है।

वरीय पदाधिकारी किये गये नामित

रविवार को आयोजित किये जानेवाले दाखिल-खारिज शिविर में मामलों के निष्पादन के अनुश्रवण के लिए अंचलवार वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को ससमय शिविर स्थल में उपस्थित होकर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। कोताही बरतने पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई संभव है।

बिचौलियों की सूचना स्थानीय थाना को देने का निर्देश

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री भजंत्री ने सभी अंचल अधिकारियों से अपने कार्यालय का पूरी तरह से नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित नहीं रहें, यह सुनिश्चित करें। कार्यालय में बिचौलिये के सक्रिय होने की जानकारी पर उन्होंने स्थानीय थाना को सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी पदाधिकारी/कर्मचारी कार्यालय की साफ-सफाई में योगदान दें। सप्ताह में एक दिन समय पूर्व कार्यालय आकर यथासंभव साफ-सफाई का प्रयास करें।

इन 10 अंचलों में लगेगा शिविर

अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाईं, बेड़ो, बुण्डू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, ईटकी एवं नगड़ी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.