Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सुशील मोदी को श्रद्धाजंलि देने वालों का लगा तांता: पीएम ने दुख जताया, संघ प्रमुख बोले ‘बिहार का चिंतक खो दिया’
#Trending

सुशील मोदी को श्रद्धाजंलि देने वालों का लगा तांता: पीएम ने दुख जताया, संघ प्रमुख बोले ‘बिहार का चिंतक खो दिया’

एडिटरBy एडिटरMay 14, 20245 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी का बीती रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पटना के गंगा तट पर किया जाएगा। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा सहित पूरा देश व्यथित है। दुखी मन से लोग उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनसे जुड़े स्मरणों पर चर्चा हो रही है।

सुशील मोदी की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है।आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

  • आरएसएस ने शोक व्यक्त किया

आरएसएस चीफ मोहन भागवत और संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दुख जताया है आरएसएस की तरफ से किए गए एक्स पोस्ट में कहा है कि सुशील जी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है।मोहन भागवत ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से दुख हुआ। इस समय हम सब की भावना उनके परिवार तथा असंख्य मित्र-प्रशंसकों के साथ है। संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे सुशीलजी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है। वे सार्वजनिक जीवन में सैद्धांतिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे। उनके परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे। ॐ शांन्तिः

  • भाजपा ने कहा बिहार समर्पित थे सुशील मोदी

जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शान्ति!इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

  • बिहार भाजपा में शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर बिहार भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक प्रकट किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका निधन भाजपा और बिहार के लिए बड़ी क्षति है। मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह अपूरणीय क्षति है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उनके निधन से बिहार और देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सुशील मोदी का बिहार की राजनीति में अमूल्य योगदान रहा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अशोक भट्ट सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने भी सुशील मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया। वहीं लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, योजना एवं विकास और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी शोक जताया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की है। वहीं औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील सिंह ने सुशील मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.