अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: मांडर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पिछले कुछ दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अपनी 13 सूत्री जायज मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रों की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण छात्रों की हालत नाजुक हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की बेरुखी और छात्रों का बढ़ता आक्रोश
छात्रों का आरोप है कि वे कई दिनों से कड़ाके की ठंड में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन न तो कॉलेज प्रबंधन और न ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनकी सुध ली। छात्रों की 13 सूत्री मांगों में शैक्षणिक सुधार और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती छात्रों की स्थिति को देखते हुए परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और अन्य छात्र संगठन भी अब इस विरोध प्रदर्शन में जुटने लगे हैं।
विश्वविद्यालय के पाले में गेंद, छात्र बोले- ‘आर-पार की होगी लड़ाई’
आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन ने वार्ता की जगह चुप्पी साध रखी है। छात्रों की गिरती सेहत के लिए पूरी तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है। अब यह लड़ाई और तेज होने की संभावना है, क्योंकि छात्र अपनी मांगों को मनवाए बिना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के युवाओं को बड़ी राहत: CGL परीक्षा परिणाम का रास्ता हुआ साफ

