Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ आरोपी और नाबालिग धराए
Jharkhand

बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ आरोपी और नाबालिग धराए

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पुलिस ने स्वचालित देसी पिस्तौल के साथ शातिर अपराधी को दबोचा, नाबालिग भी हिरासत में

जमशेदपुर। एमजीएम थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका को समय रहते नाकाम करते हुए ग्राम मुखियाडांगा में छापेमारी कर एक शातिर अपराधी अनिक कुमार सिंह को नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्वचालित देसी पिस्तौल बरामद की है, जिसे जमीन में छुपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित आपराधिक वारदात टल गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखियाडांगा निवासी अनिक कुमार सिंह अवैध हथियार अपने पास छुपाकर रखे हुए है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के आसपास छापेमारी की, जहां घर के पीछे जमीन में गाड़कर रखी गई स्वचालित देसी पिस्तौल बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह हथियार बिहार से लाया था। उसने यह भी बताया कि वह अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का उद्देश्य लोगों में भय का माहौल बनाकर अपनी आपराधिक पहचान मजबूत करना था।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार सप्लाई करने वाला नेटवर्क कौन है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। नाबालिग को विधि के अनुरूप बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 186/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.